Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : वायंबा ने 15 ओवर में बनाए 88 रन (लीड-2)

वायंबा को पहला झटका दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर लगा। सलामी बल्लेबाज माहेला उदावते एक रन बनाकर तेज गेंदबाज पीटर सिडल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। उस समय टीम का कुल योग चार रन था।

इसके बाद जीवंथ कुलातुंगा और माइकल वेंडोर्ट ने दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। वेंडोर्ट 44 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।

खबर लिखे जाने तक कुलातुंगा 39 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नए बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने खाता नहीं खोला था।

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतकर उन्हें अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल सकता है। इस ग्रुप की तीसरी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स नेट रन रेट के आधार पर फिलहाल सबसे ऊपर है लेकिन वह भी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+