For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेनिस स्टार दिविज शरण ने हासिल की नई ऊंचाई, बनें एशिया के नंबर 1 खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार दिविज शरण ने एटीपी की युगल रैंकिंग में एक नई ऊंचाई हासिल कर ली है। वह एटीपी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के भी नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं। ताजा रैंकिंग में दिविज शरण को 3 पायदान का फायदा हुआ जिसके बाद वो 42वें नंबर पर पहुंच गए। उनसे ऊपर सभी 41 खिलाड़ी यूरोप, अमेरिका और कुछ दक्षिण अमेरिकी देश जैसे ब्राजील और अर्जेंटीना के हैं। टोक्यो ओलिंपिक को ध्यान में रखते हुए इस बायें हाथ के खिलाड़ी ने रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाई थी और टाटा ओपन महाराष्ट्र में जीत से शानदार शुरुआत की थी। हालांकि यह भागीदारी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और उनके कई नतीजे काफी खराब रहे। उनकी 40 रैंकिंग बतौर टीम उन्हें बड़े टूर्नामेंट में प्रवेश नहीं दिला सकी।

दिविज ने कहा, 'इस उपलब्धि तक पहुंचकर अच्छा महसूस हो रहा है। यह ऐसी उपलब्धि है जो पूरी जिंदगी मेरे साथ ही रहेगी।'

और पढ़ें:

इससे दिविज को सत्र के दौरान कई जोड़ीदार बदलने पड़े। इस साल खेले गए 28 टूर्नामेंट में दिविज ने 10 अलग अलग जोड़ीदारों के साथ जोड़ी बनाई और उन्हें ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर के साथ अच्छे परिणाम मिले जिनके साथ वह म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू ओपन के फाइनल तक भी पहुंचे। उन्होंने स्लोवाकिया के इगोर जेलेने के साथ मिलकर सेंट पीटर्सबर्ग ओपन में जीत हासिल की।

दिविज ने लगातार पार्टनर बदलने पर कहा, 'यह सच है कि मैं अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेला हूं लेकिन पिछले 52 हफ्तों में आर्टेम, रोहन और मार्सेलो के साथ मेरी कुछ जोड़ियां अच्छे नतीजे दिलाने वाली रही हैं। इन हर जोड़ीदारों के साथ मैंने अपने खेल पर ध्यान लगाने की कोशिश की है कि मैं टीम के लिए कितना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकता हूं।'
दिविज ने कहा कि वह और बोपन्ना फिर से टूर पर एक साथ वापसी कर रहे हैं।

और पढ़ें: दुती चंद ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड, ओलंपिक क्वालिफिकेशन के करीब पहुंची

उन्होंने कहा, 'रोहन और मुझे जोड़ी तोड़नी पड़ी थी क्योंकि हम एक साथ बड़े टूर्नामेंट नहीं मिल रहे थे। हम दोनों ओलिंपिक में एक साथ खेलने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हम खेलों से पहले एक साथ कुछ टूर्नमेंट खेलने की कोशिश करेंगे बल्कि हम अगले हफ्ते ही स्टॉकहोम ओपन में भी एक साथ खेलेंगे।'

दिविज और बोपन्ना (रैंकिंग 44) दोनों सरकार की टॉप्स योजना का हिस्सा हैं।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 15:47 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+