चैम्पियंस लीग : ससेक्स के 3 विकेट गिरे (लीड-5)
ससेक्स को पहला झटका पारी की तीसरी गेंद पर लगा था। उस समय उसका कुल योग एक रन था। ब्रेट ली ने कप्तान एड जॉएस को बोल्ड किया था। जॉएस खाता भी नहीं खोल सके थे।
इसके बाद ससेक्स ने 49 रन के कुल योग पर जाते-जाते रोरी हेमिल्टन ब्राउन (13) और ड्वेन स्मिथ (13) के भी विकेट गंवा दिए। हेमिल्टन का विकेट 23 और स्मिथ का विकेट 49 रन पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक ससेक्स ने 13 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे। क्रिस नैश 29 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जोए गैटिंग ने छह रन बनाए थे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।
फिल ह्यूज 64 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मोएसिस हेनरिक्स ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 11.2 ओवरों में नाबाद 90 रन जोड़े। न्यू साउथ वेल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (14) और विकेटकीपर बल्लेबाज डेनियल स्मिथ (2) के विकेट गंवाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications