ट्वेंटी-20 पाकिस्तानी क्रिकेट को 'खत्म' कर देगा : यूसुफ
उल्लेखनीय है कि मेलबर्न में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों के भारी अंतर से हरा दिया था। इस मैच में पाकिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे।
यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तानी के सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर के बल्लेबाज विकेट पर जम जाने के बावजूद आउट हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बाद अब आस्ट्रेलिया में भी पाकिस्तानी बल्लेबाजी ढहती नजर आ रही है और इसके लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट को अधिक अहमियत देना भी एक वजह है।
मशहूर वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' से बातचीत में यूसुफ ने कहा, "बल्लेबाजी में नाकामी पहले से चली आ रही है क्योंकि ट्वेंटी-20 की वजह से क्रिकेटर यह नहीं जानते कि विकेट पर रुकना कैसे है। विकेट पर टिकने में बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो रही है।"
उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पैसा है और खिलाड़ी इसकी ओर रुख करते हैं। परंतु पाकिस्तान ने ट्वेटी-20 को बहुत ज्यादा अहमियत दे दी है। अगर ऐसा रहा तो टेस्ट और एकदिवसीय मैच बुहत नीचे चला जाएगा।"
यूसफ ने कहा, "ट्वेंटी-20 पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए आसान है क्योंकि वे गेंद पर प्रहार करना जानते हैं। कोई यह नहीं जानता कि किस तरह से डिफेंड करना है। अगर क्रिकेट को अनुशासन के साथ नहीं खेला जाएगा तो फिर टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में संघर्ष करना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications