Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर ने पूरा किया 43वां टेस्ट शतक

तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 21वें वर्ष में अपने प्रवेश का धूमधाम से आगाज किया। श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मात्र चार बनाकर पेवेलियन लौटने वाले तेंदुलकर ने दूसरी पारी में 211 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाकर शतक पूरा किया।

इससे ठीक पहले, तेंदुलकर ने 35 रन बनाने के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन पूरे किए थे। इसके लिए उन्हें इस मैच से 39 रन बनाने की दरकार थी लेकिन पहली पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना सके थे।

दूसरी पारी में आखिरकार उन्होंने इस शिखर को छू ही लिया। अहमदबाद टेस्ट से पहले तक सचिन कुल 596 अंतर्राष्ट्रीय मैच (टेस्ट, एकदिवसीय एवं ट्वेंटी-20) खेले थे जिनमें उन्होंने 29,961 रन बनाए थे।

एकदिवसीय मैचों में भी कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं फटकता। उन्होंने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.50 की औसत से 17,178 रन बनाए हैं, जिनमें 45 शतक शामिल हैं।

तेंदुलकर ने एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से इस सबसे नए स्वरूप से संन्यास ले लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+