Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओपराह विनफ्रे शो में अपने 'गुनाह' कबूलेंगे टाइगर वुड्स

समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक वुड्स ने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए ओपराह के कार्यक्रम में शामिल होना स्वीकार किया है। वुड्स अच्छी तरह जानते हैं कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का मतलब है कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सभी राजों पर से पर्दा उठाना होगा।

पत्र लिखता है, "वुड्स को अपने निजी संबंधों के बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन यह उनकी मजबूरी है कि उन्हें ओपराह के शो में हिस्सा लेना पड़ रहा है क्योंकि इसी के माध्यम से वह अपनी शादी को टूटने से बचा सकते हैं।"

पिछले दिनों हुई कार दुर्घटना के बाद आश्चर्यजनक रूप से कम से कम छह महिलाओं द्वारा वुड्स के साथ शारीरिक संबंधों की बात स्वीकारने के बाद इस महान गोल्फ खिलाड़ी के जीवन में भूचाल आ गया है।

वुड्स की पत्नी एलिन नार्डेग्रेन ने अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों से तंग आकर उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया है लेकिन वुड्स चाहते हैं कि एलिन कम से कम 2016 तक इस शादी को बनाए रखें। इसके लिए वुड्स ने एलिन को एक बड़ी राशि हर्जाने के तौर पर देना स्वीकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+