Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मंगलवार को होगा मोहम्मद यूसुफ के भाग्य का फैसला

यूनुस की गैरमौजूदगी में यूसुफ ने एक कप्तान के तौर पर प्रभावित किया है लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करके पाकिस्तानी टीम ने श्रृंखला में बराबरी कर ली है लेकिन नेपियर में शुक्रवार से खेला जाने वाला टेस्ट उनके लिए एक लिहाज से अग्नि परीक्षा की तरह होगा।

न्यूजीलैंड दौरे के बाद पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया जाना है। वहां उसे टेस्ट, एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला के लिए भी यूनुस का खेल पाना तय नहीं है। इस लिहाज से कम से कम टेस्ट श्रृंखला के लिए यूसुफ का कप्तान बने रहना तय माना जा रहा है।

जहां तक एकदिवसीय श्रंखला की बात है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसके लिए हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को टीम की कमान सौंप सकता है। अफरीदी ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई ट्वेंटी-20 श्रृंखला में एक कप्तान के तौर पर काफी प्रभावित किया था।

पीसीबी अफरीदी को लंबे समय के लिए ट्वेंटी-20 कप्तान नियुक्त कर चुका है और आने वाले दिनों में उसका टेस्ट तथा एकदिवसीय टीमों के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने का इरादा है। एकदिवसीय कप्तान के लिहाज से अफरीदी उपयुक्त उम्मीदवार नजर आते हैं लेकिन यूनुस की वापसी के बाद यूसुफ की टेस्ट कप्तानी छिन सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+