बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व में चौथी वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमवार को पहले दौर के पुरुषों के एकल मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविक ने रोमानिया के विक्टर हेनेस्कु को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से पराजित कर दिया।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में 22 वर्षीय जोकोविक ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।