Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूपति-नोल्स की जोड़ी अगले दौर में

भारत के महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोड़ी एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल के युगल मुकाबले में पोलैंड के मारिउज फ्राइस्टेनबर्ग और मारकिन मोतोवेस्की की जोड़ी को हराकर अगले दौर में पहुंच गए. जबकि भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है.

तीसरी वरीयता प्राप्त भूपति और नोल्स की जोड़ी ने मारिउज तथा मारकिन की जोड़ी को एक कड़े संघर्ष में 3-6, 6-3 (10-7) से हराया. पहला सेट हारने के बाद भूपति और नोल्स की जोड़ी ने एक घंटे 15 मिनट तक चले इस मैच में शानदार वापसी की और अगले दो सेट जीतकर मुक़ाबला अपने नाम कर लिया.

अच्छा प्रदर्शन

मैच के बाद भूपति ने कहा, '' यह काफी ठोस प्रदर्शन था. शुरू में थोड़ा जूझना पड़ा लेकिन कुछ रिटर्न के बाद हमने अच्छा खेल दिखाया. हमें पता था कि उन्हें हराने के लिए हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हम इसे अगले कुछ दिन तक कायम रखना चाहते हैं.'' भूपति और नोल्स की जोड़ी का अगला मैच पोलैंड की जोड़ी से होगा.

उधर, एक अन्य मुकाबले में भारत के लिएंडर पेस और लुकास ड्लोही की जोड़ी को प्रतियोगिता में पहली बार खेल रहे पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और ऑस्ट्रिया के ओलिवर मराच की जोड़ी से 6-3, 7-6 से हार का सामना करना पड़ा. पेस-डलोही की जोड़ी को अपने अनुभवहीन प्रतिद्वंद्वियों के सामने संघर्ष करना पड़ा. कुल 92 मिनट चले संघर्ष में कई बार पेस और डलोही के शरीर पर गेंद लगी. पोलैंड और ऑस्ट्रिया की जोड़ी ने छह में से पांच ब्रेकप्वाइंट बचाए.

अब अगले दौर में इनका मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका के बॉब और माइक ब्रायन बंधुओं से होगा. प्रतियोगिता शुरू होने के पहले खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे ब्रायन बंधुओं की जोड़ी को सातवीं वरीयता प्राप्त मैक्स मिर्नी और एंडी रैम की जोड़ी ने 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. ऐसे में उनके सामने जीत के अलावा कोई और रास्ता नहीं होगा. इन परिणामों से तय हो गया है कि राउंड रोबिन चरण पूरा होने के समय कम से कम एक टॉप जोड़ी को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+