Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : डेयरडेविल्स ने गंभीर, सहवाग और शाह के विकेट गंवाए (लीड-1)

मैच के पहले सात ओवरों में डेयरडेविल्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और तिलरत्ने दिलशान फिलहाल मैदान पर हैं। कार्तिक ने एक रन बनाया है जबकि दिलशान 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

मैच के तीसरे ओवर में गौतम गंभीर के रूप में डेयरडेविल्स को पहला झटका लगा। उन्होंने आठ गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए। शेन हारवूड की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हुए।

पांचवे ओवर में सहवाग भी चलते बने। उन्होंने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए। क्लिंट मैके ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपका।

शाह के रूप में डेयरडेविल्स को तीसरा झटका लगा। उन्हें भी मैके ने ही आउट किया। शाह ने पांच गेंदों का सामना किया और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इससे पहले डेयरडेविल्स के कप्तान गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतने के बाद डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा, "हम 140 से 150 के बीच स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे।"

विक्टोरिया के कप्तान कैमरून व्हाइट ने कहा, "हमारा लक्ष्य सीधी और अच्छी गेंदबाजी करके डेयर डेविल्स की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+