Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए 'स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप'

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' (एसओजी) पर रहेगी।

कमांडो, नागरिक उड्डयन अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के जवानों से बना यह विशेष कार्रवाई दस्ता राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से एक महीने पहले ही हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हो जाएगा।

अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एसओजी के जिम्मे हवाई अड्डे की सुरक्षा होगी। यह दल खेलों की शुरुआत से एक महीना पहले से लेकर उसके समापन के पांच दिन बाद तक इस काम में लगा रहेगा।"

दिल्ली में अगले साल 3-14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है। इसमें 71 देशों के 8000 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

एसओजी में शामिल जवानों का चयन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), फॉरेनर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसेस (एफआरआरओ) और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लीमिटेड (डीआईएएल) जैसे संगठनों से किया जाएगा।

यह दल एक नेतृत्वकर्ता की देखरेख में काम करेगा। इस दल का प्रमुख दिल्ली पुलिस के सहायक उपायुक्त (डीसीपी) रैंक का कोई अधिकारी होगा। इसे 'वेन्यू सिक्योरिटी कमांडर' (आयोजन स्थल सुरक्षा प्रमुख) नाम दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+