सानिया-भूपति सेमीफाइनल में, पेस बाहर

By Staff
मेलबर्न, 29 जनवरी: साल के पहले ग्रैंड स्‍लैम में गुरुवार का दिन भारतीय खेमे के लिए काफी उत्‍साहजनक रहा।

भारत के स्‍टार खिलाड़ी महेश भूपति ने जहां युगल मुकाबले में मार्क नोल्‍स के साथ फाइनल में प्रवेश किया, वहीं अपनी जोड़ीदार सानिया मिर्जा के साथ उन्‍होंने मिक्‍स्‍ड युगल के सेमीफाइनल में जगह बनायी। हालांकि भारत के लिएंडर पेस अपने जोड़ीदार ड्लोही के साथ युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

महेश भूपति ने युगल मुकाबलों के फाइनल में दस्‍तक देने के बाद सानिया मिर्जा के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भूपति-सानिया की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड डबल के क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले में कनाडा के एलेक्‍जेंड्रिया वोजनियाक और डेनियल नेस्‍टर की जोड़ी को हराया।

पहले सेट में दो बार सर्विस टूटने के बाद भूपति-सानिया ने शानदार वापसी की और एक घंटा पंद्रह मिनट में मैच जीत लिया। सेमीफाइनल में सानिया-भूपति की भिड़ंत क्रेज रिपब्लिक के इवेटा बिनेसोवा और लूकस ड्लोही की जोड़ी से होगी।

पुरुष युगल से पेस बाहर

भारत के दिग्गज युगल विशेषज्ञ लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार लुकास डुल्ही साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गये।

गुरुवार को खेले गए अंतिम चार दौर के मुकाबले में दो बार के चैंपियन बॉब और माइक ब्रायन ने पेस-डुल्ही को 6-3, 6-3 से हराया।

खिताबी मुकाबले में बॉब और माइक का सामना भारत के एक महेश भूपति और बहामास के उनके जोड़ीदार मार्क नोल्स के साथ होगा।

युकी भी सेमीफाइनल में

जूनियर वर्ग में भी भारत का परचम अभी लहरा रहा है। भारत के युवा खिलाड़ी युकी भांबरी बालक वर्ग में जर्मनी के रिचर्ड ब्रेकर को 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

अंतिम चार में उनका सामना फ्रांस के एड्रियन पगेट से होगा, जिन्होंने रूस के मिखाइल बिरुकोव को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

Story first published: Thursday, January 29, 2009, 16:09 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+