For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: हार नहीं झेल पाए ज्वेरेव, पटक-पटककर तोड़ डाला रैकेट, देखें वीडियो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर के बाहर होने के बाद अप्रत्याशित घटनाओं का दौर जारी है। कनाडा के स्टार खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने सोमवार को एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हरा दिया। ज्वेरेव यह हार बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने बुरी तरह से गुस्से में आकर अपना रैकट पटक-पटककर तोड़ दिया। जब ज्वेरेव अपना रैकेट पटक रहे थे तो आस-पास मौजूद लोग एक बार को तो चौंक ही गए थे। उसके बाद भी ज्वेरेव ने रैकेट पर अपना गुस्सा निकालना जारी रखा और तब तक उसको पटकते रहे जब की वो टेढ़ा ही ना हो गया।

इस मुकाबले को जीतकर कनाडा के मिलोस राओनिक ने साल के पहले ग्रैड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राओनिक ने चौथे दौर के मुकाबले में जर्मनी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में 6-1, 6-1, 7-6 (7-5) से मात दी। रॉड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले को जीतने के लिए राओनिक ने लगभग दो घंटे का समय लिया। राओनिक मैच की शुरुआत से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पहले दो सेट में ज्वेरेव को बिल्कुल भी टिकने नहीं दिया और फोर हैंड का सही उपयोग करते हुए बढ़त बना ली। तीसरे सेट में जर्मन खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की और सेट टाई-ब्रेकर में गया लेकिन यहां भी राओनिक ने 7-5 से जीत दर्ज की। उसके बाद ज्वेरेव ने गुस्से में अपना रैकेट तोड़ डाला। घटना की वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं-

आपको बता दें कि इससे पहले ग्रीस के 20 साल के युवा खिलाड़ी स्टीफानोस सितसिपास स्विस दिग्गज फेडरर को ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर का रास्ता दिखाकर लाखों लोगों को चौंका चुके हैं। ग्रीस की युवा सनसनी की चुनौती के सामने महान रोजर फेडरर का ऑस्ट्रेलियाई ओपन अभियान समाप्त हो गया। नेक्टजोन फाइनल्स के चैंपियस सितसिपास ने रॉड लेवर एरिना में पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर के कड़े मुकाबले में अपने से 17 साल बड़े फेडरर को हराकर सनसनी मचा दी। तीन घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में फेडरर को 6-7, 7-6, 7-5, 7-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Monday, January 21, 2019, 16:04 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+