Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीसीबी पर बरसे इंजमाम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम का कहना है कि पीसीबी राष्ट्रीय टीम का माहौल खराब कर रही है जिसका खामियाजा पाकिस्तान को विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है।

इंजमाम ने कहा, " विश्व कप शुरू होने में तीन सप्ताह का समय बचा है। कप्तान के मामले में पीसीबी जिम्मेदार है। बोर्ड ने खिलाड़ियों को शाहिद अफरीदी और मिस्बाह उल हक के दो वर्गो में बांट दिया है।"

इंजमाम ने कहा, "पीसीबी स्थिति को नियंत्रण करने में असफल रही है। यदि टीम विश्व कप में खराब प्रदर्शन करती है तो लोग बोर्ड के बजाए खिलाड़ियों को दोष देंगे।"

कोच और कप्तान की सहमति जाने बिना विश्व कप के लिए टीम चुने जाने पर इंजमाम ने पीसीबी की जमकर लताड़ लगाई है।

इंजमाम ने कहा, "यदि टीम हारती है तो कप्तान और कोच कहेंगे कि यह उनकी टीम नहीं है क्योंकि विश्व कप के लिए घोषित किए गए टीम में उनकी राय ली ही नहीं गई थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+