For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: जब रोजर फेडरर और मारिया शारापोवा को सिक्योरिटी गार्ड ने रोककर मांगा आई कार्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और रूस की मारिया शारापोवा को एक समय असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा जब दोनों को सिक्योरिटी गार्ड ने रोककर उनसे उनके आईडी कार्ड के लिए पूछ लिया। दोनों ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

दरअसल फेडरर को ड्रेसिंग रूम में जाना था लेकिन उनके पास उनका आई कार्ड नहीं होने के कारण गॉर्ड ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। गॉर्ड के कहने पर फेडरर ने बहस नहीं की और अपने कोच के आने का इंतजार करने लगे।कोच के आने और आई कार्ड दिखाने पर ही उन्हें एंट्री मिल पाई।

ऐसा ही कुछ रूस की खिलाड़ी मारिया शारापोवा के साथ भी हुआ जब शारापोवा ने महिला सिक्योरिटी गार्ड की मांग को नजरअंदाज किया। वह प्लेयर एरिया से बाहर आ रहे अपने मित्र के गले लगीं और अंदर प्रवेश कर गईं।
दअरसल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सुरक्षा के मद्देनजर आई कार्ड पर नाम फोटो तथा बार कोड होता है।इसे खिलाड़ी को हमेशा अपने पास रखना होता है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप काफी वायरल हो रही है। फैंन्स और टेनिस बिरादरी के लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि फेडरर का मुकाबला स्टेफनोस सिटसिपास से होना है। इससे पहले दोनों का होपमैन कप में साथ खेल चुके हैं लेकिन मैच में दोनों का आमना सामना नहीं हुआ था।

Story first published: Saturday, January 19, 2019, 15:07 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+