भारतीय टीम के कोच पद से कर्स्टन का अनुबन्ध विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा। कर्स्टन अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए पहले ही मना कर चुके हैं।
कर्स्टन का कहना है कि वह दक्षिण अफ्रीका में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। कर्स्टन के लिए महीने भर चलने वाले आईपीएल में कोच की भूमिका बेहतर हो सकती है ।
समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट को उम्मीद थी कि कर्स्टन मन बदलकर अनुबन्ध को आगे बढ़ा सकते हैं और इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय भी दिया गया। भविष्य में कर्स्टन आईपीएल से जुड़ सकते हैं।
पत्र के मुताबिक, 'कर्स्टन और मुम्बई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर के बीच अच्छे तालमेल हैं। तेंदुलकर आईपीएल सीजन से पहले कर्स्टन को कोच के निदेशक पद पर नियुक्त कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कर्स्टन की देखरेख में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक स्थान पर पहुंची। इसके अलावा कर्स्टन ने खिलाड़ियों में जीत का आत्मविश्वास जगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।