चोटिल हरफनमौला मशरफे मुर्तजा को विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुर्तजा पिछले वर्ष दिसम्बर में क्लब क्रिकेट खेलने के दौरान अपने दाएं पैर का घुटना चोटिल कर बैठे थे।
चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, जुनैद सिद्दीकी, शहरियार नफीस, रकिबुल हसन, मोहम्मद अशरफुल, मुशफिकुर रहीम, नईम इस्लाम, महमूदुल्लाह, अब्दुर रज्जाक, रुबेल हुसैन, शफियुल, नजमुल हुसैन और मोहम्मद सोहरावोरदी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।