समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को खेले गए चैम्पियंस लीग मुकाबले के दौरान जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव के कारण एसेन को तीन से चार सप्ताह तक मैदान से दूर रहना होगा।
फरवरी में एसेन को अपने देश घाना के लिए अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस प्रतियोगिता में खेलना है। इस लिहाज से मौजूदा सत्र में चेल्सी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
चेल्सी घाना को इस बात के लिए राजी करने में जुटा है कि वह अफ्रीकन कप के लिए एसेन को पूरे दो सप्ताह के लिए व्यस्त न रखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।