बेहद सम्मानित कप्तान का दर्ज हासिल कर चुके हैं धौनी : थोर्प
थोर्प अपने ब्लाग में लिखते हैं कि धौनी ने अपनी रचनात्मक कप्तानी शैली और सकारात्मक विचारों से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। यही कारण है कि आज उनका नाम अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है।
थोर्प लिखते हैं, "धौनी के सकारात्मक व्यवहार के कारण उनके साथी हमेशा तरोताजा और उत्साह से भरपूर रहते हैं। वह एक ऐसे कप्तान हैं, जो अपने खिलाड़ियों में हमेशा ऊर्जा का संचार करते रहते हैं। दरअसल, एक कप्तान को ऐसा ही होना चाहिए।"
थोर्प ने लिखा है कि टेस्ट वरीयता क्रम के शीर्ष पर पहुंचना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी सफलता है लेकिन वहां बने रहने में उसे काफी दिक्कत होगी। थोर्प के मुताबिक विदेशों में जीत हासिल करने से जुड़ा खराब रिकार्ड उसे इस मुकाम से हटा सकता है।
बकौल थोर्प, "जिस टीम पर यह आरोप लगता रहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट को मारने का काम कर रही है, उसका टेस्ट वरीयता क्रम के शीर्ष पर पहुंचना बहुत बड़ी सफलता है। भारतीय टीम को हालांकि इस मुकाम पर बने रहने में दिक्कत होगी क्योंकि विदेशों में उसका रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। इस लिहाज से तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications