शादी बचाने के लिए गोल्फ छोड़ने को तैयार हैं वुड्स
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 33 वर्षीय वुड्स ने अपनी पत्नी से कहा कि वह अपनी शादी बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
वेबसाइट के मुताबिक 29 वर्ष की एलिन ने अपने दो बच्चों के लिए वुड्स के साथ रहना स्वीकार कर लिया है लेकिन उन्होंने वुड्स से साफ शब्दों में कह दिया है कि वह गोल्फ या उनमें से किसी एक का चुनाव कर लें।
एलिन ने वुड्स से कहा है कि अगर वह उनका विश्वास दोबारा हासिल करना चाहते हैं तो उन्हें कड़े नियमों का पालन करना होगा।
वुड्स से अलग होने की सूरत में एलिन को 10 करोड़ डॉलर मिलेंगे लेकिन इसके बावजूद वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए वुड्स के साथ रहने को तैयार हुई हैं।
वेबसाइट ने वुड्स परिवार के एक दोस्त के हवाले से लिखा है, "एलिन के लिए करोड़ों डॉलर लेना और वुड्स को तलाक देकर अलग रहना बेहद आसान है। इसके बाद उन्हें कभी पैसों के लिए चिंता करने की कोई जरूत नहीं है। वह हमेशा के लिए वुड्स की जिंदगी से दूर जा सकती हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए वुड्स के साथ समझौता करने को तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications