विवाहेत्तर संबंधों से गुस्साई एलिन ने तोड़ दिए हैं वुड्स के दांत
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एलिन ने वुड्स पर मोबाइल फोन से हमला किया था। इस घटना के बाद वुड्स अपना टूटा दांत छुपाते फिर रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि 29 नवंबर को हुई कार दुर्घटना के बाद एक-एक करके वुड्स के कई महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के बाद एलिन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
वेबसाइट के मुताबिक एलिन अपने पति के अवैध संबंधों को लेकर बेहद आहत हैं लेकिन उनका वुड्स को तलाक देने का कोई इरादा नहीं है।
एलिन और वुड्स की शादी 2004 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी सैम दो वर्ष की है तथा बेटा चार्ली 10 महीने का है।
एलिन के एक पारिवारिक मित्र ने कहा, "एलिन के माता-पिता का भी तलाक हो चुका है। ऐसे में वह चार्ली और सैम के साथ ऐसा नहीं करना चाहतीं। वह बच्चों को परिवार के साथ रखने पर यकीन रखती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications