कोहली की कप्तानी में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत
जीत के लिए 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने बगैर नुकसान 17.1 ओवरों में ही 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कोहली ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाए जबकि मन्हास ने 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।
इस जीत के साथ दिल्ली ने छह अंक हासिल किए। उसने पांच मैचों से 15 अंक जुटा लिए हैं। इस सफलता ने दिल्ली के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इससे पहले दिल्ली ने सौराष्ट्र को पराजित किया था।
कोहली पश्चिम बंगाल के साथ कोलकाता में खेले जाने वाले अगले मैच में अपनी टीम को सेवाएं नहीं दे पाएंगे। इसका कारण यह है कि वह श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रंखला के लिए भारतीय टीम के साथ होंगे।
कोहली के स्थान पर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा दिल्ली की टीम को अपनी सेवाएं देंगे। ईशांत एकदिवसीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
बहरहाल, महाराष्ट्र की टीम ने गुरुवार को अपने स्कोर नौ विकेट पर 334 रनों से आगे खेलना शुरू किया। उसकी अंतिम जोड़ी 30 रन जोड़ने के बाद पेवेलियन लौट गई। इस तरह दिल्ली को जीत के लिए 109 रनों का लक्ष्य मिला।
दिल्ली के लिए सांगवान ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। दिल्ली की टीम ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे जबकि महाराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में 163 रन ही बना सकी थी। महाराष्ट्र को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications