यंग के सामने खुली भारतीय क्रिकेट टीम की पोल

By Staff

बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर श्रीलंका के साथ खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चार मौकों पर आसान कैच टपकाए। रोचक बात यह है कि अपनी नई भूमिका के लिए पहली बार भारत पहुंचे यंग सीमारेखा के करीब बैठे यह दुखद नजारा देखते रहे। यंग को यह देखकर भी बड़ा झटका लगा होगा कि भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक माने जाने वाले युवराज सिंह ने मैच के तीसरे ओवर में ही सनथ जयसूर्या का एक आसान कैच टपकाया था।

अमेरिकी बेसबॉल टीम टेक्सास रेंजर्स के लिए खेलने के अलावा यंग ने न्यूजीलैंड और विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को प्रशिक्षित किया है। यंग को इस बात का खासा दुख होगा कि हाल ही में श्रीलंका को हराकर विश्व की सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम बनने वाली भारतीय टीम क्षेत्ररक्षण में फिस्सडी है।

पूरा नजारा देखकर यंग समझ गए होंगे कि उनकी नई भूमिका वाकई काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तो काफी अच्छी है लेकिन उसका क्षेत्ररक्षण उस स्तर का नहीं, जिस स्तर का एक सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टीम का होना चाहिए।

जाहिर है कि यंग इसे लेकर व्यापक स्तर पर काम करेंगे लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें इस काम में सफलता मिलने के कम ही आसार नजर आ रहे होंगे। यंग को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के मद्देनजर टीम के साथ रहने को कहा गया है।

यंग कह चुके हैं कि वह 27 दिसंबर को खेले जाने वाले आखिरी एकदिवसीय मुकाबले के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और उनका भारतीय बोर्ड के साथ लंबा करार करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 10, 2009, 2:58 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+