Australian Open 2019: लुकास पाउइले को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच,नडाल से होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के पुरुष सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच ने लुकास पाउले को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फ्रांस के पाउइले पहले सेट में जोकोविच को टक्कर देते नजर नहीं आए। पहले ही सेट में उन्होंने 6-0 से हराकर बढ़त बना ली।

इसके बाद दूसरे सेट में फिर उन्होंने 6-2 से जीता। जोकोविच ने यह मुकाबला फ्रांस के पाउइले को 6-0,6-2,6-2 से मात देकर जीता। इससे पहले विश्व में नंबर एक जोकोविच को क्वार्टर फाइनल में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी केई निशिकोरी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे सेट में ही हट गये थे। इस जापानी खिलाड़ी ने जब हटने का फैसला किया तब जोकोविच 6-1, 4-1 से आगे चल रहे थे। निशिकोरी ने इससे पहले टूर्नामेंट में तीन बार पांच सेटों के मैच खेले जिसका उन पर प्रभाव पड़ा।

वहीं दूसरी तरफ स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में स्टेफनोस सित्सीपास को हराकर 25वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई। 32 वर्षीय नडाल ने विश्व नंबर 15 सित्सीपास को 106 मिनट चले मुकाबले में 6-2, 6-4, 6-0 से हराया।

Story first published: Friday, January 25, 2019, 16:09 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+