For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian OPen 2020: थीम को हराकर जोकोविक ने 8वीं बार जीता साल का पहला ग्रैंडस्लैम

नई दिल्ली। मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने ऑस्ट्रिया के डोमनिक थीम को हराकर करियर का 8वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। यह मुकाबला 3 घंटे 59 मिनट तक चला जिसमें नोवाक जोकोविक ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल खेल रहे डोमनिक को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया और लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

नोवाक ने साल 2019 में भी इस खिताब को जीता था और इस वर्ष इसका बचाव करने में भी सफल रहे। नोवाक जोकोविक ऑस्ट्रेलियन ओपन को सबसे ज्यादा बार जीतने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उनके करियर का यह 8वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब था, इससे पहले वह 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 में यह खिताब जीता था।

और पढ़ें: IND vs NZ: सचिन-विराट-धोनी की खास लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा, ओवल में बनाया रिकॉर्ड

वह 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं और ओपन एरा के लिहाज से यह एक रिकार्ड है। 32 साल के जोकोविक के करियर का यह 17वां एकल ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही उनका आगामी रैंकिंग में नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बनना तय हो गया।

दुनिया के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक ने 1-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए थीम को 5 सेट चले मुकाबले में मात दी। जोकोविक अब सर्वाधिक पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में रफेल नडाल (19 ग्रैंडस्लैम) से दो और रोजर फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) से तीन खिताब पीछे हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: बे-ओवल के इस ओवर में फिसल गया था भारत के हाथों से मैच, शार्दुल ने कराई वापसी

वहीं, थीम का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था और तीनों में उसे अब तक हार का सामना करना पड़ा है। वह इससे पहले 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और दोनों बार उन्हें उपविजेता के टैग के साथ संतोष करना पड़ा था।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 20:54 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+