Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के लिए रास्ता बनाना चाहती है आईसीसी : एफआईसीए

'द फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन' (एफआईसीए) ने आईसीसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आईसीसी दरअसल, व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में कमी लाने की जगह आईपीएल और चैम्पियंस लीग जैसी ट्वेंटी-20 प्रतियोगिताओं के लिए रास्ता तैयार करने का काम कर रही है।

आईसीसी अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने एक दिन पहले कहा था कि आईसीसी एफटीपी में घरेलू और विदेशी (होम एंड एवे) आधार पर खेली जाने वाली श्रृंखलाओं के स्वरूप में परिवर्तन करना चाहती है।

मौजूदा नियम के मुताबिक प्रत्येक टीम को छह वर्ष में दो बार घर और बाहर आधार पर श्रृंखला खेलनी पड़ती है लेकिन अब इस घटाकर छह वर्ष में एक बार किए जाने पर विचार हो रहा है।

एफआईसीए ने कहा है कि आने वाले वक्त में खिलाड़ियों को मौजूदा समय से भी अधिक मैच खेलने पड़ सकते हैं। इसका कारण यह है कि 2012 से 2020 तक के लिए निर्धारित नए एफटीपी में ट्वेंटी-20 मैचों की संख्या उम्मीद से अधिक बढ़ा दी गई है।

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने एफआईसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम मे के हवाले से लिखा है, "मोर्गन दावा कर रहे हैं कि नए एफटीपी में मैचों की संख्या घटा दी जाएगी, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके जरिए आईपीएल और चैम्पियंस लीग जैसी प्रतियोगिताओं के लिए रास्ता तैयार करने का काम हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वर्ष के 42 हफ्तों तक खेले जाएंगे जबकि बाकी के दस हफ्ते आईपीएल और चैम्पियंस लीग के लिए सुरक्षित रखे जा रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+