For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: ऐश बार्टी ने मारिया शारापोवा को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ओपन में जबदस्त उलटफेर करते हुए रविवार को ऐश बार्टी ने 2 घंटे 22 मिनट तक चले मैच में मारिया शारापोवा को हार दिया। इस जीत के साथ ही बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

तीन सेट वाले इस गेम में शारापोवा ने पहले सेट में जीत हासिल की लेकिन अगले दो सेट में बार्टी ने शारापोवा को बढ़त नहीं बनाने दी और शानदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी पहली बार किसी ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची है।

इस जीत के साथ ही बार्टी पिछले 10 साल में इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला बन गईं। पिछली बार 2009 में जेलेना डोकिच इस दौर तक पहुंची थीं। क्वॉर्टर फाइनल में उनका मुकाबला पेट्रा क्वितोवा से होगा।पेट्रा ने इससे पहले अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-2,6-1 से हारकर क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बार्टी फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें और क्वितोवा छठे स्थान पर है।

Story first published: Sunday, January 20, 2019, 10:46 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+