Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Australian Open : डोमिनिक थिएम ने किया बड़ा उलटफेर, ज्वेरेव को हराकर फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने बुधवार को ऑस्‍ट्रेल‍ियाई ओपन टेन‍िस चैंप‍ियनश‍िप के सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। डोमिनिक ने सातवें वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया है। थीम ने ज्वेरेव को 3-6, 6-4, 7-6, 7-6 से 7-6, 7-6, 4-6, 7-6 से मात दी।

थिएम का अब फाइनल मुकाबला सर्ब‍िया के नोवाक जोकोव‍िच से होगा। यह मुकाबला रविवार को होगा। जोकोविच ने स्‍व‍िट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 7-6 (7-1), 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जोकोव‍िच और फेडरर के बीच यह 51वां मैच रहा था। जोकोविच 28 बार तो फेडरर 23 बार जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं ग्रैंड स्लैम में यह दोनों के बीच 18वां मुकाबला था, जिसमें से 12 बार जोकोविच जीते हैं।

वहीं ज्वेरेव ने 7वीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने 2014 के चैंपियन स्टानिस्लास वावरिंका को 1-6, 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ज्वेरेव किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहली बार पहुंचे हैं। खास बात यह है कि इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी हर जीत पर 10 हजार डाॅलर ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से पीड़ितों को चैरिटी में दे रहे हैं।

वहीं महिला एक वर्ग में गैर वरीयता प्राप्त स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में दुनिया की इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने 30वीं वरीयता प्राप्त रूस की एनेस्तेसिया पावेल्यूशेंकोवा को 7-5, 6-3 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिमोना हालेप से होगा। हालेप ने एस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को आसानी से 6-1, 6-1 से हराया। हालेप इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और 2018 फ्रेंच ओपन, 2019 विम्बल्डन के बाद अब उनकी निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर है। दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एश्ले बार्टी का सामना 14वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा।

Story first published: Thursday, August 31, 2023, 12:44 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+