द्रविड़ बाहर, सहवाग और युवराज की वापसी (लीड-1)
15 सदस्यीय टीम में उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी के रूप में एक नया चेहरा शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने सख्ती दिखाते हुए फार्म के साथ जूझ रहे तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह और बल्लेबाज यूसुफ पठान को टीम से बाहर कर दिया है। खराब फार्म के बावजूज ईशांत शर्मा अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।
पठान और रुद्र के स्थान पर त्यागी और रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है। कंधे के ऑपरेशन के कारण टीम से बाहर चल रहे सहवाग और मध्यक्रम को मजबूती देने वाले युवराज को वापस बुला लिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन. श्रीनिवासन ने टीम के चयन को लेकर कहा, "हम युवराज के चयन को लेकर दुविधा में थे। आशा की जा रही है कि वह 28 अक्टूबर के मैच में खेंले। यह भी हो सकता है कि वह 25 अक्टूबर को पहले मैच के लिए मैदान में उतरें। पहले मैच के लिए टीम का चयन युवराज की फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।"
श्रृंखला की शुरुआत 25 अक्टूबर को वड़ोदरा में होने वाले मैच के साथ होगी। नागपुर को इस श्रृंखला के दूसरे मैच की मेजबानी करनी है। यह मैच 28 अक्टूबर को खेला जाना है।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, सुदीप त्यागी, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications