Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के 'भव्य' आयोजन का वादा किया (लीड-1)

हुआ हिन (थाईलैंड), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को स्वीकार किया है कि 2010 में नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री मानते हैं कि इसके बावजूद भारत इन खेलों का 'भव्य' आयोजन कराने में सफल रहेगा।

थाईलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंतिम पड़ाव पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि तैयारियों को लेकर जो भी समस्याएं आ रही हैं, उन्हें दूर कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कराने में सफल रहेंगे। जो लोग इन खेलो को देखने पहुंचेंगे, उनकी नजर में यह आयोजन हर लिहाज से भव्य होगा। इस संबंध में हमारा प्रयास जारी है और हम समय रहते अपनी तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।"

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति का प्रमुख बनाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े प्रश्न का जवाब देने से प्रधानमंत्री बचते दिखे।

नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर, 2010 तक होना है। भारत में होने वाले अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन में लगभग 70 देशों के शिरकत करने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+