ओलम्पिक मैराथन चैम्पियन पर हत्या के प्रयास का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए ने केन्याई प्रसारणकर्ता कैपिटल एफएम के हवाले से खबर दी है कि सैमुएल ने कथित तौर पर अपनी नौकरानी को मारने की धमकी दी। बुधवार को शराब पीकर घर लौटने के बाद सैमुएल की अपनी पत्नी से झड़प हुई, जिसके बाद उन्होंने उन पर हमला किया और उनकी हत्या करने की धमकी दी।
इस मामले में बीचबचाव के लिए जब एक सुरक्षकर्मी ने पहल की तो सैमुएल ने उस पर एके-47 राइफल के कुंदे से हमला किया। इस हमले से सुरक्षाकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया।
सैमुएल के घर से आ रही चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पाया है कि सैमुएल के पास राइफल की खरीद सम्बंधी दस्तावेज नहीं हैं।
सैमुएल ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों का खंडन किया है। इसके बाद उन्हें तीन लाख शीलिंग (3700 डॉलर) के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सैमुएल को इस मामले में अगले वर्ष अदालत में पेश होना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications