टफी और ओ' ब्रायन ने पाकिस्तान को सस्ते में समेटा
पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 47 रन बना लिए थे। टिम मिशिंटोस 68 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैडले वॉटलिंग ने 49 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए थे।
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत 117 रन बनाकर अविजित रहे। फरहत ने अपनी 169 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान 14 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा कामरान अकमल ने 22, मोहम्मद आमेर ने 23 और उमर गुल ने 24 रनों का योगदान दिया।
इस मैच में पाकिस्तानी टीम का मध्यक्रम बुरी तरह नाकाम रहा। इसकी नाकामी के कारण मेहमान टीम ने एक समय 90 रन के कुल योग पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे। सलमान बट्ट (9), फैजल इकबाल (6), कप्तान मोहम्मद यूसुफ (0), उमर अकमल (0) और मिस्बाह उल हक (0) ने बेहद निराश किया।
इसके बाद फरहत ने आमेर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। पहली पारी में पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी साझेदारी रही। न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस मार्टिन और टिम साउथी ने भी एक-एक सफलता हासिल की। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications