For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

AusOpen: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नंबर-1 नडाल, पेस-राजा तीसरे दौर से बाहर

मेलबर्न। स्पेन के वर्ल्ड नंबर वन राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। नडाल ने 3 घंटे 51 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन की चुनौती खत्म की। चौथे दौर में नडाल ने 24वीं सीड श्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-7, 6-3, 6-3 से मात दी। अब क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा।

वहीं भारतीय जोड़ी की बात करें तो पेस-राजा तीसरे दौर से बाहर हो गए हैं। भारत के दिग्गज लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा पुरुष डबल्स में रविवार को खेले गए मैच में कोलंबिया के रॉबर्ट फराह और जुआन सेबेस्टियन कैबाल की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

तीसरे दौर में फराह और सेबेस्टियन ने पेस-राजा को एक घंटे और नौ मिनट तक चले मैट में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। अब पुरुष डबल्स में भारत की निगाहें रोहना बोपन्ना पर हैं। 10वीं सीड बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन की जोड़ी सोमवार को तीसरे दौर के मुकाबले में उतरेगी।

Story first published: Sunday, January 21, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+