For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open : रोजर फेडरर को हराकर जोकोव‍िच ने फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली। 'हाईवोल्टेज' मुकाबले में वीरवार पूर्व नंबर वन स्‍व‍िट्जरलैंड के रोजर फेडरर को र्ब‍िया के नोवाक जोकोव‍िच ने हराकर ऑस्‍ट्रेल‍ियाई ओपन टेन‍िस चैंप‍ियनश‍िप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने 7-6 (7-1), 6-4, 6-3 से मैच अपने नाम किया। फेडरर को लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जाने से रोका गया है। पिछले साल फेडरर को चाैथे दाैर में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास से हारकर बाहर होना पड़ा था और अब जोकोविच ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।

जोकोव‍िच और फेडरर के बीच यह 51वां मैच रहा। जोकोविच 28 बार तो फेडरर 23 बार जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं ग्रैंड स्लैम में यह दोनों के बीच 18वां मुकाबला था, जिसमें से 12 बार जोकोविच जीते हैं। यही नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच ने फेडरर पर दवाब हर बार बनाया है। इस टूर्नामेंट में दोनों 5 बार आमने-सामने हुए जिसमें फेडरर सिर्फ 1 बार ही जोकोविच को हराने में सफल हो पाए हैं। पांच बार दोनों के बीच मुकाबला हुआ है और सिर्फ एक बार फेडरर को जीत मिली है।

फेडरर को हराने के बाद जोकोविच ने बयान देते हुए कहा, ''फेडरर के खिलाफ आप बेस्ट लेवल के टेनिस की उम्मीद करते हैं। वो कभी भी वापसी कर सकते हैं। मैंने कोशिश की मैं उनके साथ रैली में बना रहूं और उन्हें कोर्ट पर मूव कराता रहूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैंने उन्हें 20 फीसदी बेहतर खिलाड़ी बनाया होगा। राफा और फेडरर ने मेरे खेल को भी बेहतर बनाया है।'' बता दें कि वर्ल्ड नंबर-2 जोकोविच ने अपने आठवें ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने की संभावनाएं मजबूत कर ली हैं। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है जो जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के बीच होगा। इनमें से जो जीतेगा उसके साथ जोकोविच का फाइनल होगा।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 17:42 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+