Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 211 रनों पर समेटा (लीड-3)

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। ब्रेंडन मैक्लम (76)और एरॉन रेडमंड ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रेडमंड 21 रन बनाने के बाद उमर गुल की गेंद पर मोहम्मद आमेर के हाथों लपके गए।

इसके बाद मार्टिन गुपिटल ज्यादा देर नहीं टिक सके। गुपटिल आठ रन बनाकर सईद अजमल के हाथों यूनुस खान के हाथों लपके गए। उस समय न्यूजीलैंड का कुल योग 88 रन था।

गुपटिल की विदाई के बाद मैक्लम और रॉस टेलर (44) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर टीम को मजबूती देने की कोशिश की लेकिन 138 रन के कुल योग पर मैक्लम पेवेलियन लौट गए।

इसके बाद न्यूजीलैंड का कोई और बल्लेबाज टेलर का साथ नहीं दे सका। स्कॉट स्टायरिश (14) और कप्तान डेनियल विटोरी (15) ने संक्षिप्त पारियां खेली लेकिन इससे न्यूजीलैंड टीम को कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

इस बीच, अजमल ने अपनी फिरकी का जाल फेंकते हुए एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। विटोरी को आउट करने के बाद अजमल ने नेथन ब्रूम (0) और जैकब ओरम (2) को चलता किया। कइल मिल्स (4) ने भी निराश किया।

अंतिम समय में शेन बांड ने 11 गेंदों पर तेजी से 11 रन बनाकर टीम को सहारा देने का प्रयास किया लेकिन टिम साउथी (4) का विकेट गिरने के साथ न्यूजीलैंड की पारी सिमट गई।

अजमल ने चार सफलताएं हासिल कीं जबकि मोहम्मद आमेर ने दो विकेट झटके। उमर गुल, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पाकिस्तान ने पहला मैच छह विकेट से जीता था लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में शानदार जीत हासिल करते हुए बराबरी कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+