टीम में जगह नहीं मिलने से हैरान हैं ओवेश शाह
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य रहे शाह ने इसके लिए कोच एंडी फ्लावर को जिम्मेदार ठहराया है। शाह का कहना है कि फ्लावर ने टीम से बाहर किए जाने को लेकर अब तक उन्हें कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया है।
शाह ने कहा, "मैंने फ्लावर से बात की है। उनका कहना है कि मेरे प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। मैं उनकी इस दलील को बेकार मानता हूं क्योंकि पिछले 12 महीनों में मैंने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि फ्लावर का यह बयान कि कहां तक सही है।"
आंकड़े बताते हैं कि 31 वर्षीय शाह पिछले दो वर्षो से न सिर्फ इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में एक रहे हैं बल्कि उनकी पहचान चौका जड़ने वाले सबसे अच्छे खिलाड़ियों में होती है।
शाह बोले, "मेरे स्थान पर टीम में शामिल किए गए जोनाथन ट्रॉट ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मैं अभी भी मानता हूं कि मेरी बल्लेबाजी उनसे कहीं अधिक विध्वंसकारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications