For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राफेल नडाल का शानदार प्रदर्शन जारी,11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल ने चौथे दौर में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख को सीधे सेटों में 6-0, 6-1, 7-6 (7-4) से हरा दिया। उन्होंने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है।

रॉड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले में नडाल ने विपक्षी खिलाड़ी को करारी शिकस्त दी उन्होंने यह गेम सिर्फ दो घंटे और पांच मिनट में ही ख्त्म कर दिया। 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने जोरदार खेल दिखाते हुए विपक्षी खिलाड़ी को पहले सेट में एक भी गेम जीतने का मौका नहीं दिया।

दूसरे सेट में भी नडाल ने बढ़त बनाए रखी और बर्डिख दूसरे सेट में केवल एक अंक ही हासिल कर पाए। बार्डिख ने तीसरे सेट में कड़ा मुकाबला खेला और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
तीसरे सेट में खेल टाई-ब्रेकर तक गया लेकिन अंतिम क्षणों में बार्डिख ने गलतियां कीऔर नडाल 7-4 से हासिल में कामयाब रहे।

Story first published: Sunday, January 20, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+