इस जीत के साथ 36 साल के रोजर फेडरर के 20ग्रैंड स्लैम में जीत की राह आसान हो गई। अब उनका सामना साउथ कोरिया के हियोन चुंग से होगा। वहीं साउथ कोरियन खिलाड़ी हियोन चुंग ने किसी भी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। साथ ही 2004 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में पहंचने वाले चुंग पहले अनसीडेड भी बने हैं। विश्व के 58वीं रैंकिंग के खिलाड़ी 21 वर्षीय चुंग ने अपने से निचली क्रम के खिलाड़ी टी सैंडग्रीन को 6-4, 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।