समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक सिडल एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन बाएं पैर की मांसपेशियों में आए खिंचाव से परेशान सिडल पूरी तरह फिट होने के लिए जोरदार मेहनत कर रहे हैं।
एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में सिडल सिर्फ नौ ओवर गेंदबाजी कर सके थे। चोटिल होने के बावजूद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं ने उन्हें तीसरे टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया।
सिडल ने कहा, "मेरे खेलने के अच्छे आसार हैं। मैं टीम के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस के साथ फिटनेस हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करुं गा। एलेक्स इन दिनों मेरे साथ ही हैं। उनके साथ रहने से मुझमें आत्मविश्वास का संचार हुआ है। मैं पर्थ टेस्ट के लिए अंतिम-11 में स्थान बनाने को लेकर काफी हद तक आश्वस्त हूं।"
तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसने वेस्टइंडीज को एक पारी और 65 रनोंे से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।