वेबसाइट 'स्पोर्टिग वर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक इस करार के तहत पार्थिव तीन-चार दिसंबर तक स्पेन के शहर वेलेंसिया में होने वाले दो दिवसीय फार्मूला-2 शीतकालीन परीक्षण में हिस्सा लेंगे।
एफआईए फार्मूला-2 में हिस्सा लेने वाले पार्थिव दूसरे भारतीय हैं। चेन्नई में जन्मे पार्थिव ने इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन रेसिंग स्कूल से स्नातक की परीक्षा पास की है।
पार्थिव इससे पहले ब्रिटिश फार्मूला-3 चैम्पियनशिप और अमेरिका में होने वाले बार्बेर डॉज प्रो सीरीज में शिरकत कर चुके हैं।
पार्थिव ए1जीपी में भारत के दिग्गज कार चालक नारायण कार्तिकेयन के साथी रहे हैं। कार्तिकेयन फार्मूला वन में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय चालक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।