भारत का पहला विकेट, सचिन आउट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में सचिन तेंदुलकर के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है.
भारत ने एक विकेट के नुक़सान पर 28 रन बनाए हैं.
उन्हें कैमरॉन व्हाइट में कैच आउट किया. तेंदुलकर ने आठ गेदें खेलकर चार रन का योगदान दिया.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया.
वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर क्रिज़ पर जमे हुए हैं. सहवाग 14 और गंभीर एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
वडोदरा में हुए पहले मैंच में एक रोमांचक संघर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार रन से हरा दिया था.
चोटिल होने के कारण पहला एकदिवसीय मैच नहीं खेल पाए युवराज सिंह को टींम में शामिल किया गया है. वे विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए हैं.
सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग बल्लेबाज़ी करने आए हैं.
नागपुर में दूसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत को दोहरा पाना बहुत आसान नहीं दिख रहा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
