समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोस्टा के शुक्रवार से खेली जाने वाली राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप में खेलने की संभावना बहुत कम है।
कोस्टा की कप्तानी में स्पेन की टीम ने हाल ही में डेविस कप फाइनल जीता है। चेक गणराज्य को हराकर स्पेन की टीम ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा किया।
कोस्टा को दफ्तर जाते वक्त दिल में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि तनाव के कारण कोस्टा को यह तकलीफ हुई है। इसी कारण उन्हें सीने में दर्द हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।