'मुफ्त' बंटेंगे भारत-श्रीलंका मैच के टिकट
कोलकाता। कोलकाता के इडेन गार्डेन में भारत और श्रीलंका के बीच 24 दिसंबर को होने वाले चौथे एकदिवसीय मैच के टिकट आम दर्शक खरीद नहीं सकेंगे क्योंकि इस बार सीटों की कमी की वजह से टिकट नहीं बेचे जाएंगे।
देश में शायद ही ऐसा कभी हुआ हो जब किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट खरीदे नहीं जा सकेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अधिकारियों का कहना है कि 83,635 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मरम्मत एवं निर्माण कार्य की वजह से इस बार 53 प्रतिशत सीटें ही मैच देखने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
स्टेडियम की चार गैलरियों में वर्ष 2011 के विश्व कप के मद्देनजर मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में इस बार सिर्फ 44,736 दर्शक ही मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। कैब 32,736 सदस्यों को मुफ्त टिकट बांटेगी। इसके अलावा 8,667 टिकट कैब से संबंधित क्लबों, जिलों और विश्वविद्यालयों एवं 3,300 टिकट अतिविशिष्ट लोगों को दिए जाएंगे।
कैब के संयुक्त सचिव बिश्वरूप डे ने कहा, "हम किसी टिकट की कीमत नहीं रखेंगे। बी,सी, के और एल गैलरी में मरम्मत कार्य की वजह से हमें ऐसा करना पड़ेगा। विश्व कप भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications