अभ्यास के लिए लौटे ली और हेडिन
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को कहा कि ली के साथ-साथ हेडिन ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। हेडिन चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं जा सके थे। उनके स्थान पर टिम पेन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन पेन भी अंगुली टूटने के कारण स्वदेश लौट आए थे।
सीए के फिजियो एलेक्स कोंतोरिस ने कहा, "ली और हेडिन ने अभ्यास शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, पेन को टूटी अंगुली की समस्या से निजात पाने के लिए किसी प्रकार के ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे पेन को अभ्यास शुरू करने में तीन सप्ताह लग सकते हैं।"
कोंतोरिस ने बताया कि पीठ में दर्द की शिकायत के कारण भारत दौरे पर नहीं जा सके उपकप्तान माइकल क्लार्क पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और वह वेस्टइंडीज के साथ इस महीने के उत्तरार्ध में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की टीम के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहला टेस्ट मैच 26 नवंबर से गाबा में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications