ऑस्ट्रेलियन ओपनः यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस, वर्ल्ड नंबर 5 वीनस विलियम्स पहले दौर से बाहर

मेलबर्न। यूएस ओपन चैंपियन स्लोअन स्टीफंस सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड से बाहर हो गईं। स्टीफंस को चीन की झांग शुई ने 2-6, 7-6 (7/2), 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर से बाहर होने के बाद अमेरिकी स्टार ने अपने फैंस से मांफी मांगी है। बता दें कि स्टीफंस ने सितंबर में फ्लशिंग मीडोज में 34वीं रैंकिंग प्राप्त चीन की नंबर दो झांग शुई के खिलाफ सात मैचों में जीत दर्ज की थी।

लंबे समय से चोट के कारण बाहर रहीं स्टीफंस ने यूएस ओपन चैंपियन बनकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन उसके बाद से वह फार्म और फिटनेस से जूझ रही हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जी हां, दरअसल जहां एक तरफ विलियम्स सिस्टर्स को खिताब जीतने की गारंटी के तौर पर देखा जा रहा था तो वगीं अब ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने पहले ही मैच में वीनस विलियम्स बाहर हो गई हैं। वीनस विलियम्स को बेलिंडा बेनसीक ने हराया।

बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में वीनस विलियम्सस को अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स से हार का सामना करना पड़ा था। सेरेना ने वीनस को हराकर रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम जीता था। हालांकि अब विलियम्स सिस्टर का 2018 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का सपना टूट चुका है।

स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसीक और वीनस विलियम्स अब तक पांच बार आमने सामने आ चुकी हैं लेकिन ये पहली बार है जब बेलिंडा बेनसीक ने वीनस को मात दी है। दिलचस्प बात ये भी है कि बेलिंडा बेनसीक पिछले साल यहां सेरेना विलियम्स के हाथों पहले ही राउंड में हारकर बाहर हुईं थीं। बता दें कि 20 वर्षीय बेनिसिक ने सीजन के पहले हफ्ते में रोजर फेडरर के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड के लिए हॉपमैन कप जीता था।

Story first published: Monday, January 15, 2018, 10:09 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+