टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। न्यू साउथ वेल्स के लिए फिल ह्यूज ने नाबाद 62 और मोएजिस हेनरिक्स ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली।
जवाब में खेलने उतरी ससेक्स की पूरी टीम 20 ओवरों में आठ वकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। ससेक्स की ओर से क्रिस नैश ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। न्यू साउथ वेल्स की ओर से हेनरिक्स ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।