पोंटिंग की कप्तानी को कोई खतरा नहीं
सीए ने साफ किया है कि चोट से उबरने के बाद पोंटिंग बतौर कप्तान वापसी करेंगे और तब तक माइकल क्लार्क टीम की कमान संभाले रखेंगे। क्लार्क को सिडनी टेस्ट के लिए टीम की मान दी गई है।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि पोंटिंग की कप्तानी पर कोई आंच नहीं आई है। चोट से उबरकर वापसी करने के बाद उन्हें फिर से टीम की कमान दी जाएगी।
सदरलैंड ने कहा कि सीए की इस सफाई के बाद उन अटकलों पर विराम लग जाना चाहिए, जिनमें कहा जा रहा है कि पोंटिग ने मेलबर्न में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला है और क्लार्क को स्थायी तौर पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
मेलबर्न टेस्ट के दौरान पोंटिंग की कानी अगुली की हड्डी टूट गई थी। उन्हें इससे उबरने के लिए ऑपरेशन कराना होगा। उनके फरवरी में होने वाले विश्व कप से पहले वापसी की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications