हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड के 200 रन पूरे (लीड-6)
151 रन के कुल योग पर दूसरे विकेट के रूप में पेवेलियन लौटने वाले मार्टिन गुपटिल के साथ 147 रनों की साझेदारी करने वाले टिम मिशिंटोस ने 191 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए हैं जबकि रॉस टेलर 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
गुपटिल ने 160 गेंदों की शानदार पारी के दौरान नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए। गुपटिल और मिशिंटोस ने बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को उस समय सहारा दिया जब उसने चार रन के कुल योग पर ब्रेंडन मैक्लम का विकेट गंवा दिया था।
दिग्गज बल्लेबाज मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया।
इसके बाद पांचवां अर्धशतक लगाने वाले मिशिंटोस और चौथा अर्धशतक लगाने वाले गुपटिल ने भोजनकाल तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। गुपटिल का विकेट चायकाल के बाद गिरा।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications