पाकिस्तान विश्व कप का दावेदार नहीं : अब्बास
समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अब्बास के हवाले से लिखा है, "पाकिस्तान विश्व कप जीतने का दावेदार नहीं है। स्पॉट फिक्सिंग विवाद से टीम की विश्व कप की तैयारियों को काफी नुकसाना हुआ है।"
विश्व कप में पाकिस्तान को ग्रुप 'ए' में रखा गया है जिसमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं।
पत्र के मुताबिक अब्बास ने कहा, "स्पॉट फिक्सिंग मामले में निलम्बित किए गए तीनों खिलाड़ी सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर का अनुभव और उनकी प्रतिभा की कमी टीम को विश्व कप में खलेगी।"
अब्बास की नजरों में विश्व कप खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें हैं।
अब्बास ने कहा, " न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही वर्तमान एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 'क्लीन स्वीप' कर देनी चाहिए। मैं पहले एकदिवसीय में मिली हार से बेहद निराश हूं।"
अब्बास ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्व कप में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications