20 साल बाद भी अपने खेल में सुधार की गुंजाइश तलाश रहे हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर रविवार को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 20 साल पूरे करेंगे। तेंदुलकर भारत के लिए पहला मैच खेलने से लेकर अब तक अपने खेल में सुधार करने और अपने को बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी बनाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
मुंबई में शुक्रवार को एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए सचिन ने कहा, "मैं हमेशा अपने आप को एक बेहतर खिलाड़ी बनाने का प्रयास करता हूं और अपने अंदर सुधार की गुंजाइश तलाशता रहता हूं। जब कभी भी मैं अभ्यास के लिए मैदान में जाता हूं तो हमेशा एक ही उद्देश्य होता है कि कैसे अपने को आगे बढ़ाया जा सकता है।"
विश्व के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन ने कहा," मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह था जब मैं पहली बार अपने देश के लिए 15 नवंबर को कराची में खेला। उसके बाद मेरे जीवन में कई महान क्षण आए लेकिन वह दिन हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। 20 वर्ष का समय बहुत लंबा समय होता है। मैंने अपना पहला टेस्ट पाकिस्तान में खेला। तब से लेकर अब तक मैंने जो कुछ भी किया वह अपने देश के लिए किए गए मेरे योगदान का एक प्रतिरूप है। "
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार को हमेशा सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications